Powered By Blogger

ज़िन्दगी

Wednesday, May 15, 2013

कहीं जाने की!



जलते हुए शहरों में इजाफा ही तो होगा,
जब रस्म  ही नहीं है, ...कोई आग बुझाने की! 
ग़र  नियत ही ठीक नहीं है इस ज़माने की,
जल्दी तो मुझे भी नहीं है, कहीं जाने की!!

Wednesday, March 13, 2013

आत्मनिर्भता खत्म होने के बाद

शक़ से आत्मनिर्भरता ख़त्म  हो जाती है,
और आत्मनिर्भता खत्म होने के बाद  .... ज़िन्दगी !!!

Saturday, March 9, 2013

इसलिए सावधान रहिये


एक युवा मच्छर अपनी ज़िन्दगी की पहली उड़ान के लिए उड़ा !!


पिता ने  पूछा, "कैसा लगा ?
मच्छर ने कहा, "पापा ...ये अनुभव तो बहुत अच्छा था!  जिसने भी मुझे देखा ताली बजाने लगा।
पिता ने कहा, "वो ताली आप के लिए नहीं थी।  उन लोगों की ताली  आपको मारने के लिए थी,
वे और अधिक ताली बजाते, तो संभव था की आप इस वक़्त जीवित नहीं,...... मौत की आगोश में होते!


सबक:- {जीवन में, शुभचिंतकों की कमी नहीं, लोग हैं ...बहुत से हैं .... पर हर तली बजने वाला आपका शुभचिंतक नहीं ... जो आप की जीत का जश्न मनाएं ....... इसलिए सावधान रहिये}

Friday, February 15, 2013

कोई दिल नहीं रहता !!!


 

ज़रा देखना तो .......ये दरवाज़े पे दस्तक कैसी है ,
अगर  जो हो , वो इश्क तो .....उससे कहना

अब  यहाँ कोई दिल नहीं रहता !!!

Tuesday, February 5, 2013

ये दोस्त

झूठ कहूँ तो सब कुछ है मेरे पास
और सच कहूँ तो ...ये दोस्त तेरे सिवा कुछ नहीं है ख़ास 

न जाने किस दरबार का चिराग हूँ मैं ,
जिस किसी का जब भी दिल चाहता है ... जला के छोड़ देता है !!!