Powered By Blogger

ज़िन्दगी

Monday, May 11, 2015

satya vachan

गुस्से में इंसान बेकार की बातें तो करता है, पर कई बार दिल की बात भी कह जाता है !!
बस जीने की वजह बदल जाती है, ये ज़िन्दगी तू इम्तिहान न ले, हौसलों की स्याही अभी बाकी है !!
जिस दिन आपने अपनी सोच बड़ी कर ली, देखना बड़े बड़े लोग आपके बारे में सोचना शुरू कर देंगें !!
जो लोग मेरी पीठ पीछे बुराई करते हैं, मैं उन्हें पसंद करता हूँ, ये वही लोग है जो हमारा निशुल्क प्रचार करते हैं
ज़िन्दगी का सबसे हंसीं पल जब आप कहें की मैं ठीक हूँ, और आपका दोस्त आपकी आँखों में देखकर ये बोले बता यार बात क्या है
आपकी सोच पर ही निर्भर करता है आपका भविष्य ? मान लो तो हार और ठान लो तो जीत !!
ज़िन्दगी को जी भरकर जीयो हर पल तुम्हारा है, बाकी सब कैलेंडर की तारीखें ही हैं !!
बड़ी बड़ी बातें करने से इंसान समझदार नहीं हो जाता, समझदारी तब कहलाती है, जब वो छोटी छोटी बातें समझने लगे !!