Thursday, January 31, 2013
Wednesday, January 30, 2013
गिना ही नहीं था कभी .!!!
वक़्त की नज़ाकत को देखते हुए, बदल जाते हैं लोग सभी,
मगर मैंने तुम्हे "लोगों में" ..................गिना ही नहीं था कभी .!!!
Thursday, January 17, 2013
तुम उदास क्यों हो ..
आज तुम्हें उदास लोगों की पहचान बताता हूँ ,
कभी गौर से देखना ......वो हँसते बहुत हैं !!!
यकीन न आये तो , एक बार पूछकर देखना,
वो शख्स, जो बात - बात पे मुस्कुराता है , वो ज़ख्मों से लबरेज़ निकलेगा !!
मेरे गरीबखाने पे आ रहे तो ,..... ज़रा ख्याल रखना ,
दिल टूटकर बिखरा पड़ा है रस्ते में .........ज़रा संभल के पाँव रखना !!!
हंस कर हर मुसीबत को सहा है मैंने,
सिर्फ इस उम्मीद पे की, कल ....आज से बेहतर होगा !!!
कितना और किस कदर जनता होगा वो शख्स .....मेरे बारे में ,
जो मेरे मुस्कुराने पे बोल पड़ा,
सुनो !!!
तुम उदास क्यों हो ........
आज - कल की दुनियां में , इंसान ही इंसान को डसता है,
लोग तमाशा करते हैं, और साँप तो बस ...उं ही , दुर बैठकर देखता है !!!
Monday, January 14, 2013
वो अश्क़
बहुत अन्दर तक तबाही मचा देता है, इस मासूम दिल में ,
वो अश्क़, .... जो चाहकर भी, इन् आँखों से बह नहीं पाया !!!
Thursday, January 10, 2013
तुम्हे दुःख होगा !!!
जब सज़ा दे ही चुके हो तो ..........हाल भला क्यों पूछते हो,
ग़र हम बेगुनाह निकले तो, तुम्हे दुःख होगा !!!
Sunday, January 6, 2013
वादे और बातें
कमाल का हौसला दिया है ख़ुदा ने, हम पंचतत्व से बने इन्सानों को,
वाकिफ़ अगले पल से नहीं होते .... और वादे और बातें जन्मों जनम का करते हैं !!!
Subscribe to:
Posts (Atom)
